गुरुवार, 6 अप्रैल 2017

ऐसे खोजे अपना गुम हुआ स्मार्टफोन । How to Trace Lost Smartphone.







ऐसे खोजे अपना गुम हुआ स्मार्टफोन- How to Find lost smartphone 
हैलो दोस्तों स्वागत है आपका Tips & Tricks   में । तो दोस्तों अगर आपका स्मार्टफोन गुम हो गया है या चोरी हो गया है तो निराश ना हों, क्योंकि आज में  आपको बताएंगा कि किस तरह से आप एक ट्रिक से सिर्फ कुछ ही मिनटों में अपने फोन को फिर से वापस पा सकते हैं।  ये है ढूंढने का तरीका...






1. Step
 सबसे पहले गूगल का होम पेज खोलिए। यहां पर उस गूगल अकाउंट आईडी से साइन इन कीजिए, जो आपने अपने ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन में रजिस्टर किया है।

इस तरह से ↑↑↑↑↑↑





2. Step


कुछ इस तरह 
          ↑↑   इसके बाद गूगल होमपेज की सर्च बार पर टाइप करके सर्च कीजिए – ‘Whare’s my phone?’ जैसे ही इस लिंक पे क्लिक करेंगे, आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी जहा आपके सारे मोबाइल सेट्स का नाम होगा जिसमे आपने इस आई डि से लॉगिन किया हुआ है।  अब इसमें से अपना मोबाइल सेट सेलेक्ट कर लीजिये।  इसके बाद आपके सामने एक मैप खुल जाएगा  जैसा की आप चित्र में देख रहै है ।↑↑↑↑







3.Step 

           इस मैप में कुछ ही देर में आपको अपने फोन की लोकेशन दिख जाएगी। गूगल आपके स्मार्टफोन की लोकेशन ट्रेस करेगा और बताएगा कि वह कहां है। अगर आप किसी और जगह से होकर आए हों और याद न आ रहा हो कि फोन वहां छूट गया या कहीं और, ऐसे में यह फीचर बड़े काम का है। आपको फोन की लोकेशन दिख जाएगी कि वह कहां पर है। इसलिए आप सही जगह पर उसे तलाश कर सकते है ।




    अब मैं यहाँ पर दिख रहे कुछ   (Options)  के बारे में बताऊं गा ।





➽अगर आप घर पर अपना फोन रख कर भूल गये हो या गिर गया हो । तो इस  में रिंग का आप्शन जो Silent Mode पर भी काम करेगा बस आपके फोन में बैटरी होनी चाहिये ।

रिंग का आप्शन  मैप के नीचे दिया है ।




➽ अगर आपको लगता है आपका फोन किसी गलत हाथ में चला गया  है तो आप यहां से लाक कर सकते है ।









➤➤➤➤ध्यान  दे : ये सारे ट्रिक तभी काम करेंगे जब  Mobile Data आन हो या आपका मोबाइल Internet से Connected  हो ।

ये पोस्ट आपको कैसा लगा, हमें कमेंट कर के बताये ! 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comments system