रविवार, 26 मार्च 2017

गूगल मैप की कुछ खास जानकारी जो आपके लिये बहुत उपयोगी है ।



गूगल मैप सेवा का एप सभी एंड्राइड फ़ोन में इनस्टॉल किया हुआ ही आता है और ये एप आई फ़ोन पर भी डाउनलोड किया जा सकता है।
गूगल मैप गूगल की सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सेवाओं में से एक है, जिसका प्रयोग आम तौर पर लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जाते समय नेविगेशन जानने के लिए करते है।
आज हम कुछ खास चीजें जानेगे ।






1. बिना इंटरनेट के अपने एरिया में गूगल मैप का उपयोग

आप अपने आस पास के एरिया में या किसी शहर इत्यादि में बिना इंटरनेट के भी गूगल मैप को नैविगेशन और आस पास के स्थानों की जानकारी के लिए उपयोग कर सकते है।
इसके लिए,
  • गूगल मैप में जिस एरिया को  ऑफ़लाइन  करना  चाहते है, उस पर फ़ोकस करें
  • लेफ़्ट-टॉप मेन्यू पर क्लिक कर, Offline area पर जाएँ
  • Download an offline area > Custom area पर क्लिक करें
  • एरिया चुने और फिर Download पर क्लिक करें



2. आप किस किस स्थानों पर गए और किन किन रास्तों से गुज़रे है, पूरी हिस्ट्री मिल जाती है

गूगल मैप में आप की अनुमति से यदि आप “लोकेशन हिस्ट्री” का विकल्प चालू करके रखते है, तो आप अपनी पूरी लोकेशन हिस्ट्री, स्थानों और रास्तों के बारे में कभी भी जान सकते है।
इसके लिए:
  • टॉप-लेफ़्ट मेन्यू में  Your timeline पर जाएँ
  • यदि location history का विकल्प चालू, नहीं है तो उसे चालू करें, उस समय के बाद की लोकेशन हिस्ट्री आप भविष्य में देख सकेंगे ।
  • कृपया इस सूचना को ज्यादा ज्यादा शेयर करे 

धन्यवाद ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comments system